Money Plant : भूलकर भी इस दिशा में न लगाएं मनी प्लांट, वरना आर्थिक तंगी कर देगी जीना हराम…
Money Plant : घर को खूबसूरत बनाने के लिए लोग कई तरह के पौधे लगाते हैं। वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट का काफी अधिक महत्व है। ऐसी मान्यता है कि इस पौधे को लगाने से ना सिर्फ घर की खूबसूरती बढ़ती है, बल्कि आर्थिक स्थिति भी सुधर जाती है।
लेकिन, कई दफा इस पौधे को लगाने के बाद भी हमें बहुत सी परेशनियों का सामना करना पड़ता है। वास्तु की मानें तो ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि हम मनी प्लांट को जाने अनजाने में गलत दिशा में लगा देते हैं, जिसकी भनक हमें नहीं लगती है।
वास्तु में मनी प्लांट के पौधे को घर पर लगाने के कुछ नियम बताए गए हैं, तो आईये जानते हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार किस दिशा में मनी प्लांट लगाना अशुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट के पेड़ को हमेशा घर के अग्नेय दिशा में लगाना चाहिए।
इस दिशा में पौधा लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। वास्तु के मुताबिक, मनी प्लांट को गलती से भी उत्तर-पूर्व दिशा में बिल्कुल भी न रखें। इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से घर के ऊपर नकारात्मक प्रभाव पड़ने लगता है।
वास्तु के अनुसार, मनी प्लांट के पौधे को कभी भी घर के बाहर नहीं लगाना चाहिए, लेकिन आपने देखा होगा कि ज्यादातर लोग मनी प्लांट को गेट के बाहर या फिर गार्डन में लगाकर रखते हैं।
लेकिन वास्तु कहता है कि हमेशा इसे अपने घर के अंदर लगाएं क्योंकि लोगों की बुरी नजर से ये पौधा सूखने लगता है। मनी प्लांट को हमेशा साउथ ईस्ट जोन में लगाना चाहिए। मान्यताओं के अनुसार यह भगवान श्री गणेश की दिशा होती है।
घर के इस कोने में इसे रखने से व्यक्ति का भाग्य खुल सकता है। ऐसा भी कहा जाता है कि मनी प्लांट का पौधा किसी और को नहीं देना चाहिए।